अलीराजपुर में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद गरमाई राजनीति ,कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए ये गंभीर आरोप....

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Apr, 2024 06:45 PM

kunal chaudhary targeted bjp

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच अलीराजपुर के जोबट में हुई दुष्कर्म की घटना से राजनीति गरमा गई है।

भोपाल। (विनीत पाठक): मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच अलीराजपुर के जोबट में हुई दुष्कर्म की घटना से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने संयुक्त पत्रकारवार्ता कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाएं है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जोबट में 11 साल की बच्ची के साथ बीजेपी प्रत्याशी सुनीता नागर के भतीजे ने दुष्कर्म किया है। किशोरी एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। उसी वक्त जब बच्ची खुले में शौच करने गई तब उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। 

PunjabKesari
मुकेश नायक ने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं हमने करोड़ों शौचालय बनाए हैं,लेकिन कृषि मंत्री के क्षेत्र में खुले में शौच करने गई बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश क्राइम में नंबर 1 बना हुआ है। कानून व्यवस्था सत्ता और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए विशेषाधिकार बन गए हैं। ये घटना बिलकुल दिल्ली के निर्भया कांड की तरह है। 

PunjabKesari

कुणाल चौधरी ने कहा कि जोबट में इतनी बड़ी घटना हुई है जिसने घटना को अंजाम दिया है उसके घर पर बुलडोजर कब चलेगा और भारतीय जनता पार्टी आरोपी परिवार से अपना नाता कब तोड़ेगी यह उन्हें जवाब देना चाहिए। ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि मौजूदा स्तिथि में बीजेपी आधी हो रही है। 2 चरणों के मतदान के बाद बीजेपी हड़बड़ा गई है। पीएम मोदी ने 29 सीटों का टारगेट दिया था। लेकिन 2 चरणों में आधी सीटों भी बीजेपी नही बचा पा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!