बारात में बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या...

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 May, 2024 02:26 PM

young man stabbed to death in seoni

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई।

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। आपको बता दें की घटना घूमा थाना क्षेत्र की है ,यहां पर शादी समारोह के दौरान चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूमा के कमला गार्डन में शादी समारोह आयोजित हो रहा था। आपको बता दें कि अहिरवार समाज के शादी समारोह कार्यक्रम में कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे।

PunjabKesari
 इस दौरान डांस को लेकर ही विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद दो नाबालिग लड़कों ने आकाश अहिरवार नाम के युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!