घर पर कोई नहीं, 9 बजे इंतजार करूंगा...महिला सहकर्मी से रंगीले CMO का 2 मिनट 47 सैकेंड का ऑडियो वायरल

Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2026 08:48 PM

audio of  amorous  cmo with female colleague goes viral in rewa

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तराई क्षेत्र के एक रंगीन मिजाज अधिकारी का अपने सहकर्मी को अपने सूने घर में आने के लिए दवाब बनाया जाने का आडियो...

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तराई क्षेत्र के एक रंगीन मिजाज अधिकारी का अपने सहकर्मी को अपने सूने घर में आने के लिए दवाब बनाया जाने का आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में सहकर्मी रीवा के चाकघाट नगर परिषद के सीएमओ संखधर पांडे के घर जाने में असमर्थता जताने पर उसे धमकाया भी जा रहा है। उसे आने के लिए विवश करने के लिए अपने उपकार भी गिना रहा है। चर्चा है कि उक्त सहकर्मी को दो माह पूर्व हटा दिया गया था बाद में फिर वापस ड्यूटी में बुलाया। वायरल आडियो ने सरकारी दफ्तरों में महिला कर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहा है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो जिले के चाकघाट के नगर परिषद के सीएमओ शंखधर पांडे का बताया जा रहा है जो अपने कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्स महिला कर्मचारी को छुट्टी के दिन गत शनिवार के 9 बजे अपने घर आने का दवाब बना रहे हैं।

ऑडियों में रिकॉर्ड की बातचीत के मुताबिक कथित अधिकारी महोदय लोक अदालत के दिन चुरहट स्थित अपने निजी आवास में यह कहकर बुला रहे हैं कि मेरे घर में कोई नहीं रहता है और बाकी सबकी जिम्मेदारी मेरी है। बातचीत में महिला उनके घर जाने की बात को लगातार टाल रही है और यहां तक कह रही है कि कोई पूछेगा तो मैं क्या जवाब दूंगी। अफसर महोदय इसका भी समाधान बताते हैं कि घर में बता देना कि लोक अदालत में जमा होने वाले टैक्स की राशि चढ़ानी पड़ेगी। बाकी मेरी जिम्मेदारी है।

वायरल आडियो में महिला कर्मी द्वारा कुछ साथ कर्मचारियों का नाम लिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वह ऑफिस नहीं जायेगी तो उनको पता चल जायेगा कि वह ऑफिस नहीं गई। उसके द्वारा ना-नुकर करने पर अधिकारी महोदय द्वारा उसे चेतावनी भी दी जाती है कि मैंने तुम्हारे लिए क्या-क्या नहीं किया। मैं तुम्हारा 9 बजे इंतजार करूंगा, आकर फोन करना।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!