Edited By suman, Updated: 26 Nov, 2018 01:36 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर और निवाड़ी में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ''BJP सरकार ने पिछले कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया, अब हम समृद्ध...
छतरपुर: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर और निवाड़ी में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'BJP सरकार ने पिछले कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया, अब हम समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए कटिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किए। उनके नेता बकवास करने में ज्यादा भरोसा रखते हैं, लेकिन BJP की सरकार ने जो भी वादा किया है, उसको हर हाल में पूरा किया है। मैंने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान यहां के लोगों से वादा करके गया था कि क्षेत्र को कॉलेज और अस्पताल दूंगा, तो उस वादे को पूरा करके बताया भी है''। आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार तो 54 वर्षों में कुछ कर नहीं पाई, लेकिन हमने 15 वर्षों में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बना दिया है तो इस पर उन्हें गुस्सा आ रहा है'।