ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी के जुलूस में विवाद के बाद फायरिंग , एक व्यक्ति को लगी गोली..

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Mar, 2024 09:47 PM

controversy broke out in bjp candidate s procession in gwalior

भाजपा द्वारा ग्वालियर लोकसभा सीट से भारत सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): भाजपा द्वारा ग्वालियर लोकसभा सीट से भारत सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भारत सिंह कुशवाहा रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान जुलूस में शामिल दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गोली चल गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ है, पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है आपको बता दें की पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को भाजपा ने ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

PunjabKesari
पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे थे। यहां पर पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाहा को ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने के बाद उनके कार्यकर्ता जोरदार स्वागत कर रहे थे। इस दौरान धर्मेंद्र गुर्जर और रुस्तम गुर्जर नामक दो व्यक्तियों में विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट हुई और रुस्तम ने पिस्टल निकाली और धर्मेंद्र पर फायर कर दिया। आपको बता दें कि इस फायरिंग में धर्मेंद्र के कंधे के पास गोली लगी है।

PunjabKesari
बीच बाजार अचानक गोली चलने से हड़कंप पहुंच गया। सूचना पर जनकगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया और उस से पिस्टल भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है की पुरानी दुश्मनी के चलते धर्मेंद्र और रुस्तम में विवाद हुआ था दोनों ही भाजपा समर्थक बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!