शनि जयंती पर मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़, अमावस्या पर किया दान-पुण्य

Edited By meena, Updated: 19 May, 2023 12:45 PM

devotees throng temples on shani jayanti charity done on amavasya

शुक्रवार को अमावस्या पर शनि जयंती के अवसर पर सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही

उज्जैन (विशाल सिंह): शुक्रवार को अमावस्या पर शनि जयंती के अवसर पर सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इंदौर रोड स्थित शनि नवग्रह मंदिर त्रिवेणी पर भगवान शनि देव का पूजन-अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। भक्तों शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल, तेल, काला वस्त्र अर्पण कर ग्रह दशा सुधारने के लिए प्रार्थना की। शहर के अन्य मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु भगवान शनिदेव दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। वहीं शिप्रा नदी में भी श्रद्धालु स्नान को पहुंचे।

PunjabKesari

ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर शुक्रवार को शनि प्रकट उत्सव मनाया गया। इस बार शनि जयंती पर भरणी नक्षत्र एवं शोभन योग व वृषभ राशि के चंद्रमा की उपस्थिति रही है। शोभन योग का अधिपति बृहस्पति है जो कार्य तथा धन की सिद्धि के लिए विशेष है। शहर में त्रिवेणी स्थित शनि नवग्रह मंदिर के अलावा ढाबा रोड स्थित गेबी हनुमान की गली के सामने शनि मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अभिषेक के बाद भगवान शनिदेव का विशेष शृंगार किया गया।

PunjabKesari

नगर के अन्य शनि मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम के साथ जयंती मनाई गई। कहा जाता है कि जन्म कुंडली में शनि की विपरीत स्थिति, कमजोर स्थिति, महादशा, अंतर्दशा या शनि की साढ़ेसाती लघु ढैय्या को अनुकूल बनाने के लिए शनि जयंती पर भगवान शनि देव की विशेष उपासना की जाती है। जिसके अंतर्गत महाकाल शनि मृत्युंजय स्तोत्र, शनि स्तोत्र, शनि स्तवराज, शनि अष्टक, शनि चालीसा का पाठ, शनि के वैदिक मंत्रों का जाप शनि की वस्तुओं का दान करने से शनि महाराज प्रसन्न होते है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!