इंदौर में डीएफओ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 7 महीने बाद होने वाले थे रिटायर

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Dec, 2024 07:31 PM

dfo committed suicide by hanging in indore

फॉरेस्ट विभाग के डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इंदौर। (सचिन बहरानी): फॉरेस्ट विभाग के डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही पलासिया थाना पुलिस उनके नवरतन बाग स्थित सरकारी बंगले पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोलंकी के सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि डीएफओ सोलंकी की धर्मपत्नी शिक्षा विभाग में कार्यरत थी। कुछ महीने पहले ही वह रिटायर हुई हैं। महेंद्र सिंह सोलंकी पिछले 2 साल से इंदौर में डीएफओ के पद पर पदस्थ थे। 7 महीने बाद वह रिटायर होने वाले थे। सोलंकी का एक बालक और एक बालिका है। उनकी लड़की एमबीबीएस कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!