दिग्विजय का आरोप, 'BJP सरकार में नौकरियों के लिए लगती है बोलियां'

Edited By suman, Updated: 22 Nov, 2018 06:35 PM

digvijaya accuses bjp of  bidding for jobs

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि BJP सरकार में तो नौकरियों की बोलियां लगती हैं जबकि मेरे कार्यकाल में लोग नौकरियां सरलता से पा जाते थे।  सिंह आज यहां सिरोंज में कांग्रेस प्रत्याशी मसरर्त शाहिद के समर्थन में...

विदिशा: MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जिले के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मसरर्त शाहिद के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सत्तारुढ़ BJP के शासन में नौकरियों की बोलियां लगती है, जबकि मेरे 10 साल के शासन में लोगों को सरलता से नौकरियां मिल जाती थी। आज लोग 40-40 हजार से ऊपर पगार ले रहे हैं'।

PunjabKesari

उन्होंने दावा किया कि 'बसपा की सरकार कभी मध्यप्रदेश में नहीं बन सकती। दलित वोटों को काटने के लिए खुद ही एक हाथी छाप कैंडिडेट को खड़ा कर दिया है, जो प्रदेश से बाहर उत्तर प्रदेश से आया है। दलितों का वोट कांग्रेस को ना जाए इसलिए हाथी पर भी प्रत्याशी खड़ा हो गया। लेकिन इस रणनीति में सफलता नही मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ खड़े भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा तथा उनके बड़े भाई और व्यापमं के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा पर पर कटाक्ष और आरोपों की झड़ी लगाई'।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!