शर्मनाक: रीवा में दो सगी बहनों से घर में घुसकर 3 युवकों ने किया दुष्कर्म

Edited By Jagdev Singh, Updated: 22 Nov, 2019 05:35 PM

embarrassing 3 young men raped two sisters in rewa entering house

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दो सगी बहनों से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में अकेली दो सगी बहनों के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बड़ी बहन को एक युवक ने हवस का शिकार बनाया, जबकि छोटी बहन के साथ दो युवकों ने अश्लील हरकत...

रीवा (भूपेंद्र सिंह): मध्य प्रदेश के रीवा जिले से दो सगी बहनों से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में अकेली दो सगी बहनों के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। बड़ी बहन को एक युवक ने हवस का शिकार बनाया, जबकि छोटी बहन के साथ दो युवकों ने अश्लील हरकत की है। वहीं इस घटना से दोनों लड़कियां काफी दहशत में हैं। वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

रीवा की रहने वाली दोनों लड़कियां रात को अपने घर में अकेली थीं। दोपहर करीब 12:00 बजे 3 की संख्या में युवक उनके घर में घुस आए। इस दौरान विवेक सिंह उर्फ मोनू निवासी अटरिया ने 17 वर्षीय किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं दो युवक छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करते रहे। अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। जब परिजन वापस आए तब उन्होंने घटना की जानकारी दी।

वहीं इसके बाद गुरुवार की रात वे दोनों को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है। वहीं छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने पर दो युवकों के खिलाफ 354 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विवेक सिंह व मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों लड़कियों को महिला थाने लाया गया था जहां उनके बयान ले लिए गए हैं। बाद में उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना की शिकार दोनों लड़कियां काफी डरी हुई हैं। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश भी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!