मामूली विवाद में किसान की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

Edited By suman, Updated: 09 Sep, 2018 06:13 PM

farmer s ax assassination in minor dispute

केसली के पिपरिया गांव में  गांव के दो लोगों ने एक किसान की कुल्हाड़ी मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार पिपरिया गांव निवासी 37 वर्षीय खुमान सुबह 8 बजे अपनी...

सागर : केसली के पिपरिया गांव में दो लोगों ने किसान की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पिपरिया गांव निवासी 37 वर्षीय खुमान सुबह 8 बजे अपनी मां सदारानी के साथ खेत गया हुआ था। खुमान ने उड़दा की फसल बोई थी। खेत पहुंचने पर उसने देखा कि खेत के अंदर मवेशी घुस गए हैं और मवेशियों ने फसल चौपट कर दी।
PunjabKesariइस पर गुस्से में आकर उसने मवेशियों को मारकर भगा दिया। जब यह जानकारी मवेशी मालिक परषोत्तम और बैजनाथ सिंह को लगी तो वे मौके पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। इस दौरान खुमान के बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने कुल्हाड़ी से खुमान पर जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के कई वार होने से खुमान वहीं बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!