खरगोन में किसानों से करोड़ों का अनाज खरीद कर व्यापारी फरार, आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Jun, 2024 09:50 AM

farmers protested at khargone collectorate

खरगोन जिले के सनावद कृषि उपज मंडी में एक बार फिर किसानों के साथ एक व्यापारी ने धोखाधड़ी की है।

खरगोन। (अशोक गुप्ता):  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद कृषि उपज मंडी में एक बार फिर किसानों के साथ एक व्यापारी ने धोखाधड़ी की है। 150 से ज्यादा किसानों का 4 करोड़ 70 लाख रूपए का चना खरीदा और फरार हो गया। किसान पिछले डेढ़ माह से मंडी और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। गत दिनों एसडीएम और विधायक से मिले आश्वासन के बाद भी राशि नहीं मिलने से नाराज किसान गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कृषि उपज मंडी में बैठक के बाद आक्रोश रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां प्रदर्शन कर राशि दिलाने की मांग की। 

PunjabKesariकिसानों का कहना है कि यहां के व्यापारी किसानों की उपज की राशि दिए बगैर भाग रहे हैं। किसान चेतन शिवनारायण, राम सिंह गजराज, हरिकरण ,बाबूलाल ने बताया कि 150 से ज्यादा किसानों से व्यापारी अनिल माली ने उपज खरीदी और फरार हो गया। किसान पंद्रह दिन से इंतजार कर रहे हैं। व्यापारी राशि लेकर फरार हो गया है। 

PunjabKesari
किसानों का कहना है कि हम लुट गए हैं। यदि उपज की राशि नहीं मिली तो कर्जा कैसे चुकाएंगे। किसानों ने कहा कि मंडी सचिव व्यापारी की राशि और अन्य संपत्ति कुर्क करवाएं। मामले में मंडी सचिव ने थाने में शिकायत की है। इसमें व्यापारी को गिरफ्तार कर संपत्ति कुर्की कर राशि दिलाने की कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!