जबलपुर रेलवे स्टेशन बना कुश्ती का अखाड़ा, दो महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट , वीडियो हो रहा वायरल...

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Mar, 2024 03:38 PM

fight between two women at jabalpur railway station

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई।

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही महिलाएं 10 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर लड़ती रहीं। आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर एक दूसरे को जमकर पीट रहीं थीं। मौके पर मौजूद लोग भी इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही महिलाएं रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से सामान बेचने का काम करती हैं।

PunjabKesari
महिलाएं रेलवे स्टेशन पर ककड़ी बेच रही थीं। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक दूसरे के साथ दोनों महिलाएं मारपीट करने लगीं। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म कुश्ती का अखाड़ा बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही अवैध महिला वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही महिलाएं रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से सामान बेचने का काम करती हैं। सामान बेचने को लेकर ही दोनों महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!