देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भ्रम फैलाने वाली मशीनरी का संचालन प्रधानमंत्री ही कर रहे हैं: कुणाल चौधरी

Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2024 06:41 PM

kunal chaudhary targeted modi government

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि भारतीय जतना पार्टी फर्जी पार्टी है...

भोपाल (विनीत पाठक): प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में  कहा कि भारतीय जतना पार्टी फर्जी पार्टी है। इनके लोग फर्जी हैं, फर्जी बातें करते हैं और झूठी बातें कर फर्जी गारंटी देते हैं। भाजपा राज में मध्यप्रदेश और देश में स्थिति भयावह है। महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी वर्ग के लोगों में निराशा और हताशा है। यह देश में पहली बार हो रहा है जब देश का प्रधानमंत्री ही भ्रम फैलाने वाली मशनरी का संचालन करने लगे हैं।

PunjabKesari

चौधरी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मे प्रधानमंत्री के भाषणों मे रोजगार, विकास, प्रगति और देश की एकता और अखंडता मजबूत करने का विजन होना चाहिए लेकिन अफसोस उनके भाषणों मे होता है सिर्फ झूठ, भ्रम और ऐसा करने में थोड़ी भी शर्म नहीं है। उनका एक ही एजेंडा है देश तोड़ो, समाज तोड़ो, चुनी हुई सरकारें गिराओं और लोकतंत्र तथा देश को नुकसान पहुंचाओं, प्रधानमंत्री के भाषण मे उच्चता और शिष्टता दोनों गायब है, इसलिए उनके भाषण से मुख्य मुद्दे भी गायब है।

PunjabKesari

कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अपने विजन को न्याय पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा एवं 6700 किलोमीटर की दूसरी बार की गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों से सीधे संवाद कर उनके दुख दर्द एवं समस्याओं को समझा और उनके समाधान को इस न्याय पत्र में शामिल किया है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!