कुएं में गिरे गाय के बछड़े को निकालने को उतरे 6 लोग, दम घुटने से 5 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 24 Jun, 2025 04:44 PM

5 people who went down a well died due to poisonous gas

मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कुएं में उतरे 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई...

गुना (मिस्बाह नूर) : मध्य प्रदेश के गुना में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कुएं में उतरे 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना जिले के धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे सामने आई है। यहां एक कुएं में गिरे गाय को निकालने गए 5 युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक युवक किसी तरह सुरक्षित बच निकला है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

PunjabKesari

जानकारी सामने आई है कि धरनावदा में सुबह लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने एक कुएं में गाय के बछड़े को देखा था। जिसके बाद गांव के ही युवाओं ने उसे बाहर निकालने की मशक्कत शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि गाय के बछड़े को बाहर निकालने के लिए सबसे पहले मन्नू कुशवाह नामक युवक कुएं में उतरा, लेकिन उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसकी मदद के लिए सोनू कुशवाह और एक अन्य युवक नीचे उतर गए। तीनों युवकों ने दम घुटने की शिकायत की। जिसके बाद मन्नू का बड़ा भाई पवन कुशवाह उनकी मदद के लिए पहुंच गया। अंदर गए चारों युवकों को कुछ देर बाद समझ आया कि कोई जहरीली गैस है, जिससे उनका दम घुट रहा है। इसके बाद मदद के लिए गांव के ही गुरु ओझा और शिवचरण साहू भी मौके पर पहुंचे। कुल मिलाकर 6 युवक एक के बाद एक कुएं में उतर गए। इसके बाद जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो पवन कुशवाह किसी तरह बाहर निकल आया।

PunjabKesari

पवन के मुताबिक, उसने कुएं में डाला गया रस्सा पकड़ रखा था, लिहाजा बाहर निकलने में सफल हो गया। लेकिन बाकी 5 युवक कुएं के अंदर ही रह गए। इनमें से गुरु ओझा, शिवदयाल ओझा, सोनू कुशवाह, मन्नू कुशवाह और सिद्धार्थ सहरिया की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 3 युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दो युवकों की मौत जिला अस्पताल में उपचार शुरु होने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!