ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, 5 दोस्तों की मौत

Edited By meena, Updated: 16 Nov, 2025 10:42 AM

gwalior a speeding fortuner rams into a tractor killing five friends

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के सामने रेत से भरी खड़ी ट्रैक्टर–ट्रॉली से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार 5 दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

क्षितिज उर्फ प्रिंस राजावत
कौशल भदौरिया
आदित्य प्रताप सिंह जादौन
अभिमन्यु सिंह
शिवम राजपुरोहित

फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार झांसी की दिशा से ग्वालियर की ओर आ रही थी। हाईवे पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ़्तार से सड़क किनारे खड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। फॉर्च्यूनर में सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सभी ग्वालियर के निवासी

हादसे में मारे गए सभी युवक ग्वालियर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने सभी शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई कर रही है। एक साथ 5 दोस्तों की मौत से इलाके में मातम का माहौल है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!