Edited By Desh sharma, Updated: 31 Oct, 2025 03:46 PM

मध्य प्रदेश की राजनीती में एक बड़ा बयान सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ये बयान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिया है जो काफी वायरल हो रहा है।
भोपाल (इजहार खान ):मध्य प्रदेश की राजनीती में एक बड़ा बयान सामने आया है जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। ये बयान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिया है जो काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल ये बयान जीतू ने विधायक आरिफ मसूद को लेकर दिया है। जीतू पटवारी ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो डिप्टी सीएम आरिफ मसूद हो सकते हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि समय और परिस्थिति बनी तो आरिफ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। जब जीतू ने ये बयान दिया तो आरिफ मसूद के बगल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी बैठे थे।