Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Nov, 2025 11:01 AM

गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से शर्मनाक हरकत करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने भोपाल से दबोच लिया।
रायसेन। गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से शर्मनाक हरकत करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने भोपाल से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे गौहरगंज लाया जा रहा था, तभी किरात नगर के पास पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई। इसी मौके का फायदा उठाकर सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की राइफल छीन ली और भागने लगा। आरोपी ने फायरिंग भी की।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली मारकर शॉर्ट एनकाउंटर किया। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
राज्य मंत्री बोले — कठोर सजा मिलेगी
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आरोपी पकड़ा जा चुका है और उसे हर हाल में सख्त सजा मिलेगी। एनकाउंटर भोजपुर इलाके में हुआ।
पुलिस का पूरा बयान
औबेदुल्लागंज SDOP शीला सुराणा के अनुसार -
आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था
रास्ते में गाड़ी का टायर फटा
सलमान ने मौका देखकर गन छीनी और जंगल की ओर भागने लगा
पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई
आरोपी घायल, इलाज जारी
भोपाल में चाय की दुकान पर पहुंचा था सलमान
आरोपी गांधीनगर, भोपाल में छुपा था। वह जंगल का रास्ता पकड़कर वहां पहुंचा। उसके रिश्तेदार चाय बेचते हैं। जैसे ही सलमान दुकान पर चाय पीने आया, पुलिस ने उसे वहीं से पकड़ लिया।
थाने के बाहर देर रात हंगामा
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंच गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाकर सलमान को अंदर ले जाकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।