धार में तहसीलदार समेत 9 थानों की पुलिस पर पत्थराव, जमीन के नाम पर ग्रामीणों की जंग, खदान के खिलाफ भड़के लोग

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Feb, 2026 07:30 PM

in dhar the tehsildar and police from nine police stations were stoned

धार जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान और सीमेंट फैक्ट्री को लेकर विरोध ने उग्र रूप ले लिया। कुक्षी थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव में सर्वे के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। तहसीलदार और पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पथराव किया...

धार: धार जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान और सीमेंट फैक्ट्री को लेकर विरोध ने उग्र रूप ले लिया। कुक्षी थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव में सर्वे के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। तहसीलदार और पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पथराव किया गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भीड़ तहसीलदार की गाड़ी को पलटने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चूना खदान और सीमेंट फैक्ट्री शुरू होने से उनकी जमीन बंजर हो जाएगी और बड़े पैमाने पर विस्थापन का खतरा पैदा होगा। जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम ड्रिलिंग और सर्वे कार्य के लिए गांव पहुंची थी। सुरक्षा के मद्देनजर 9 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जैसे ही खेतों में ड्रिलिंग मशीन खड़ी की गई, ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर पुलिस और प्रशासनिक काफिले को रोक दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों और मशीनों पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख प्रशासनिक टीम को बिना सर्वे किए वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!