लड्डू खिलाकर ट्रक चालकों को चेतावनी: ओवरलोड ट्रकों से टूटी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Apr, 2026 08:05 PM

warn overloaded trucks with unique laddu demonstration in maihar

मैहर में भदनपुर–बराखुर्द मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों के कारण खराब हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। सीमेंट प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहनों ने सड़क को गड्ढों में तब्दील कर दिया है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।

मैहर (प्रशांत शुक्ला): मैहर में भदनपुर–बराखुर्द मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों के कारण खराब हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। सीमेंट प्लांट की ओर जाने वाले भारी वाहनों ने सड़क को गड्ढों में तब्दील कर दिया है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।

PunjabKesari

रविवार को ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सड़क से गुजर रहे ट्रकों को रोका और चालकों को लड्डू खिलाए। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी भी दी कि अब इस ‘मौत की सड़क’ पर ओवरलोड ट्रकों का आतंक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन लगातार भारी वाहनों के चलने से यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ट्रकों से उड़ने वाली धूल के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ट्रांसपोर्टरों से मांग की है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक भारी वाहनों को सीमेंट प्लांट की निजी सड़क या स्टेट हाईवे से निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क जाम कर ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर देंगे।

      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!