सोना “सोने” नहीं देगा, अब इतने पर पहुंच गई कीमत

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Feb, 2026 09:16 PM

gold won t give up its price now it s reached this much

भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार और चढ़ाव जारी है। लोगों के मन में संशय ही बना हुआ है कि कब इन दोनों मूल्यवान धातुओं की खरीददारी कब करें और कब न करें।

(डेस्क): भारतीय सर्राफा बाजार में इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार और चढ़ाव जारी है। लोगों के मन में संशय ही बना हुआ है कि कब इन दोनों मूल्यवान धातुओं की खरीददारी कब करें और कब न करें।

आज 17 फरवरी की सुबह निवेशकों और सामान्य खरीदारों के लिए बड़ी खबर आई है. सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर 'क्रैश' (Gold Silver Crash) जैसी स्थिति दिखी । ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना ₹3,292 (2.13%) की भारी गिरावट के साथ ₹1,51,468 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.

तो वहीं  आज चांदी करीब ₹9,035 (3.77%) तक गिरकर ₹2,30,296 प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है.कीमतों में आई इस बड़ी और भारी गिरावट ने हर किसी के मन में एक ही सवाल पैदा कर दिया है कि क्या सोना-चांदी (Gold Silver Prices) अभी और सस्ता होगा या नहीं।

17 फरवरी 2026 को भारत में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट (शुद्ध) सोने का दाम लगभग ₹1,51,000 - ₹1,56,500 प्रति 10 ग्राम (GST के बिना) के बीच है। वहीं, 22 कैरेट (ज्वेलरी) सोना करीब ₹1,38,000 - ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास मिल रहा है।

क्या कहते हैं बाजार के जानकार?

बाजार के जानकारों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मची हलचल और निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में जो लोग शादियों के सीजन के लिए गहने बनवाना चाहते हैं या निवेश की सोच रहे हैं, वे असमंजस में हैं कि क्या भाव फिर से अपने रिकॉर्ड हाई की ओर बढ़ेंगे या गिरावट का यह सिलसिला जारी रहेगा.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!