छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, नक्सली मुठभेड़ में गले में लगी थी गोली

Edited By meena, Updated: 19 Nov, 2025 02:20 PM

sub inspector ashish sharma martyred in chhattisgarh he was shot in the neck in

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गोली लगने से घायल मध्यप्रदेश पुलिस के एक सब इन्स्पेक्टर शहीद हो गए है...

डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गोली लगने से घायल मध्यप्रदेश पुलिस के एक सब इन्स्पेक्टर शहीद हो गए है। एमपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जारी नक्सली मुठभेड़ के दौरान उनको आज सुबह ही गोली लगी थी और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद पुलिस अफसर आशीष शर्मा मध्यप्रदेश पुलिस (बालाघाट) में तैनात थे।

अस्पताल में राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा, खैरागढ़ के एसपी लक्ष्य शर्मा, तथा मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी अभिषेक शांडिल्य ने पुष्टि करते हुए कहा बोरतलाव क्षेत्र के कह्वापानी में ऑपरेशन अभी भी जारी है। खबर मिलते ही डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान सहित अन्य कांग्रेसी डोंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे और शहीद के प्रति अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!