MP में मंत्री का भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई से मचा सियासी बवाल

Edited By meena, Updated: 08 Dec, 2025 06:56 PM

mp minister s brother arrested for marijuana smuggling major action sparks poli

मध्य प्रदेश में मंत्री प्रतिमा बागरी से जुड़े एक बड़ा ड्रग्स तस्करी मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। सतना पुलिस ने उनकी फैमिली से जुड़े दो लोगों उनके भाई अनिल बागरी और एक...

सतना : मध्य प्रदेश में मंत्री प्रतिमा बागरी से जुड़े एक बड़ा ड्रग्स तस्करी मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। सतना पुलिस ने उनकी फैमिली से जुड़े दो लोगों उनके भाई अनिल बागरी और एक साथी  को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 46 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। 

पकड़ा गया 46 किलो गांजा, कार सहित तस्करी का नेटवर्क surfaced

जानकारी के मुताबिक, सतना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनिल बागरी और उनके साथी पंकज सिंह को कार (एमएच 49 बीबी 9699) में जाते हुए रोका। तलाशी में उनके पास से 46 किलो गांजा बरामद हुआ। 

बहनोई पहले ही गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की आशंका

यह पहला मामला नहीं है। इस महीने की शुरुआत में 3 दिसंबर राज्य मंत्री के बहनोई शैलेंद्र सिंह उर्फ “सिम्मू” को उत्तर प्रदेश (बांदा जिला) की पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब उनके पास से लगभग 10.4 किग्रा गांजा, एक तमंचा, कार व बाइक बरामद हुई थी। पिछले कुछ समय में मंत्री के घर  या परिवार  से जुड़ी यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। जिसे एक बड़े गिरोह या नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा।

सियासी हलचल -विपक्ष ने आरोप लगाए, जांच की मांग

इन गिरफ्तारीयों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुछ पूर्व नेताओं और विपक्षी दल ने आरोप लगाया है कि इस तरह की तस्करी में परिवार से जुड़े लोगों के शामिल होने से संकेत मिलते हैं कि उन्हें “राजनीतिक संरक्षण” मिल रहा हो। अब पुलिस को न सिर्फ इन दो-तीन लोगों की रिहाई या गिरफ्तारी से आगे बड़े नेटवर्क की जांच करनी होगी जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मामला कितना संगठित है और क्या और लोग इसमें शामिल थे। सरकार और प्रशासन पर भी जवाबदेही का दबाव बढ़ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!