मुरैना में पैसे के विवाद में गोलीबारी, दूधिया पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Nov, 2025 01:57 PM

firing in morena due to money dispute bullet hit the stomach of a milkman

मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूधिया पर गोली चला दी गई।

मुरैना। (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूधिया पर गोली चला दी गई। घटना के दौरान गोली उनके पेट में लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

PunjabKesariघटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में सिविल लाइन थाना पुलिस लगातार प्रयासरत है।

घायल का नाम उदय बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की योजना बना रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!