पूर्व CM उमा भारती ने किया बड़ा ऐलान, '2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी'

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 22 Oct, 2025 07:37 PM

uma bharti announced  jhansi will contest the 2029 elections

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2029 के लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ‘मैं 2029 का चुनाव झांसी से ही लडूंगी। अगर पार्टी कहेगी तो मना नहीं करूंगी। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की...

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2029 के लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ‘मैं 2029 का चुनाव झांसी से ही लडूंगी। अगर पार्टी कहेगी तो मना नहीं करूंगी। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की ही है।’ उन्होंने साफ कहा कि वह राजनीति से हाशिए पर नहीं हैं और वर्तमान में गाय और गंगा के संरक्षण को लेकर काम कर रही हैं।

गौ संवर्धन और गंगा सफाई पर बड़ा अभियान
उमा भारती ने बताया कि गोपाष्टमी (29 अक्टूबर) से गौ संवर्धन अभियान की शुरुआत की जाएगी, जो डेढ़ साल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि ‘नए गोचर बनाए जाएंगे और ग्राम पंचायतों को इसमें जोड़ा जाएगा। किसानों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। मेरी इच्छा है कि लाड़ली बहनों को 2 गाय दी जाएं।’ साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 4 नवंबर को गंगा सफाई अभियान की शुरुआत होगी, जिसके लिए देशभर से प्रमुख लोग प्रयागराज पहुंचेंगे। ‘गाय और गंगा आत्मनिर्भर भारत की धुरी हैं। जैसे अरब देशों में पेट्रोलियम से धन आता है, वैसे भारत में गाय से अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है।’

राजनीति में हाशिए पर नहीं हूं- उमा
पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह राजनीति से दूर नहीं हैं, बल्कि सामाजिक अभियानों के माध्यम से सक्रिय हैं। मैं गाय और गंगा के लिए राजनीति कर रही हूं, पद और पोजीशन के लिए नहीं। राजनीति में शातिर नहीं होना चाहिए, नेता को सहज और सरल रहना चाहिए।

सांसद अनुराग चाहें तो झांसी से वही लड़ें
उमा भारती ने कहा कि यदि वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा झांसी से चुनाव लड़ना चाहें, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगर अनुराग कहें कि उन्हें ही लड़ना है, तो मैं कुछ नहीं कहूंगी।

वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन
उन्होंने कहा कि वह वन नेशन वन इलेक्शन की समर्थक हैं। ‘मेरी इच्छा है कि सभी चुनाव लोकसभा से लेकर स्थानीय निकाय तक 45 दिनों में संपन्न हो जाएं, ताकि सरकार के विकास अभियान बाधित न हों।’

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!