राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री शाह को लिखा पत्र, बोले- कार्रवाई होनी ही चाहिए

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 06 Oct, 2025 06:57 PM

ex abvp leader threatens to shoot rahul gandhi on live tv congress protests

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्मा गया है। केरल में पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव द्वारा टीवी डिबेट के दौरान राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के बयान से देशभर में बवाल मच गया है। इस बयान के विरोध में रायपुर के सिविल लाइन थाने में...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्मा गया है। केरल में पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव द्वारा टीवी डिबेट के दौरान राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के बयान से देशभर में बवाल मच गया है। इस बयान के विरोध में रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

PunjabKesari, Rahul Gandhi, Pintoo Mahadev, ABVP, BJP Leader, Congress Protest, Raipur News, Kerala News, Political Controversy, Threat on TV Debate, FIR Demand, Vikas Upadhyay, Law and Order, CRPF Security, India Politics, Breaking News

रायपुर में कांग्रेस का 5 घंटे तक हंगामा
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर पिंटू महादेव की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जब भाजपा नेताओं पर टिप्पणी होती है तो तुरंत एक्शन लिया जाता है, लेकिन राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि यह कानून और संविधान का उल्लंघन है। सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब पांच घंटे तक थाने में धरना दिया और बाद में लौट गए।

क्या है पूरा मामला
26 सितंबर को केरल के एक न्यूज चैनल पर लद्दाख हिंसा को लेकर लाइव डिबेट चल रही थी। इस दौरान भाजपा की तरफ से बोलने आए पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव ने कहा कि ‘राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी।’ इस बयान के तुरंत बाद देशभर में कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और मामले को विधानसभा तक पहुंचा दिया।

केरल में FIR दर्ज, आरोपी की तलाश
केरल कांग्रेस कमेटी (KPCC) के सचिव श्रीकुमार सी.सी. की शिकायत पर पेरामंगलम पुलिस ने पिंटू महादेव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है। वहीं कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि अगर आरोपी पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो इसे सरकारी मिलीभगत माना जाएगा।

भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा आरोप
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भाजपा नेताओं के खिलाफ बयान होता है तो तुरंत FIR होती है, लेकिन राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने पर सरकार चुप है।’ हाल ही में CRPF ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। एजेंसी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर बताया कि राहुल गांधी पिछले 9 महीनों में 6 बार बिना सूचना विदेश गए। यह यात्राएं इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की थीं। CRPF ने कहा कि Z+ कैटेगरी सुरक्षा में यह गंभीर चूक है और इससे सुरक्षा खतरा बढ़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!