खंडवा में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले को महिलाओं ने भगाया! जान से मारने की दी धमकी

Edited By meena, Updated: 23 Mar, 2026 01:56 PM

women chase away forest department team arriving to clear encroachments in khand

मध्य प्रदेश के खंडवा में पिछले दिनों अतिक्रमण से मुक्त हुई वन भूमि पर फिर अतिक्रमण करने का दुस्साहस होने लगा है बाहरी जिले के लोग आकर वनों की कटाई कर नवाड तैयार करने लगे हैं...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में पिछले दिनों अतिक्रमण से मुक्त हुई वन भूमि पर फिर अतिक्रमण करने का दुस्साहस होने लगा है बाहरी जिले के लोग आकर वनों की कटाई कर नवाड तैयार करने लगे हैं। गुड़ी रेंज के जंगल में अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से मकान भी बना रखे हैं। वन अमला जब उन्हें तोड़ने पहुंचा तो वहां 30-40 महिलाओं ने घेर लिया और गाली-गलौज कर धमकाया। जिसके बाद वन अमले ने पीलपोद थाना पहुंचकर  आमाखुजरी टांडा के धूम सिंह पिता लाखा सिंह, रमेश पिता खेमला, मोवा पिता जाम सिंग, सरदार उर्फ सादर पिता कलसिंग, इंदर सिंग पिता कालू, बेटे सुखलाल, रामसिंग पिता बिष्टय, मदर पिता रूखड़िया, तेर सिंग पिता किरिया व इन सभी के परिवार की महिलाओं के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का शिकायती आवेदन दिया है।

PunjabKesari

दरअसल कार्रवाई के दौरान वन अमले में गुड़ी रेंज के अलावा आसपास की रेंज के वन अधिकारी व कर्मचारी थे। सभी जब आमाखुजरी स्थित वन भूमि पर अवैध तरीके से बनी झोपड़ी हटा रहे थे कि वहां आरोपी एकजुट हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!