पूर्व मंत्री के बेटे ने राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष को दी धमकी...ऑडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 09 Mar, 2026 03:48 PM

former minister s son threatens rajput karni sena district president

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य का विरोध के चलते काले झंडे दिखाए जाने को लेकर पोस्ट के बाद बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री गोहद में रंगपंचमी कार्यक्रम आयोजन करने वाले थे...

भिंड (देवेश चर्तुवेदी) : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य का विरोध के चलते काले झंडे दिखाए जाने को लेकर पोस्ट के बाद बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री गोहद में रंगपंचमी कार्यक्रम आयोजन करने वाले थे, तभी UGC के विरोध को लेकर राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप परमार ने उन्हें काले झंडे दिखाने को लेकर एक पोस्ट डाली। पोस्ट वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और पूर्व मंत्री के बेटे ने पलटवार करते हुए देख लेने की चेतावनी दी।

PunjabKesari

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य का UGC कानून को लेकर विरोध के संबंध में एक पोर्ट ने तूल पकड़ लिया। गोहद क्षेत्र में पूर्व मंत्री द्वारा रंगपंचमी के कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना था। राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों संग पूर्व मंत्री को काले झंडे दिखाने का दावा किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

PunjabKesari

इधर पिता के विरोध होने की जानकारी लगते ही पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य के बेटे प्रशांत आर्य ने जिलाध्यक्ष को फोन लगाया। व्हाट्स ऐप पर कॉल कर राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप परमार को दी धमकी, कहा कल जो भी होगा - वह तुम्हारी जिम्मेदारी। पूर्व मंत्री के बेटे व जिलाध्यक्ष के बीच हुई व्हाट्स ऐप कॉल बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है।

PunjabKesari

वायरल ऑडियो में गोहद के वर्तमान कांग्रेस विधायक केशव देसाई का भी जिक्र हुआ, पूर्व मंत्री के बेटे ने कहा आज के बाद संबंध खत्म! ठीक है अब तुम आगे देसाई का साथ करना 'कल जो भी होगा - वह तुम्हारी जिम्मेदारी'।

PunjabKesari

पूर्व मंत्री के बेटे का धमकी भरा व्हाट्स ऐप कॉल आने के बाद राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने भिंड पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही करने की लगाई गुहार। रंगपंचमी कार्यक्रम के आयोजन से एक दिन पूर्व राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व मंत्री का विरोध किए जानें की पोस्ट डाली गई थी, जिसके बाद पूर्व मंत्री के बेटे ने कॉल कर धमकी दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!