AIIMS और पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2026 01:29 PM

bomb threat to aiims and people s medical college panic ensues

भोपाल शहर में सोमवार को एक साथ एम्स और एक निजी मेडिकल कॉलेज को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया है कि कॉलेज परिसर में साइनाइड...

भोपाल (इजहार खान) : भोपाल शहर में सोमवार को एक साथ एम्स और एक निजी मेडिकल कॉलेज को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया है कि कॉलेज परिसर में साइनाइड गैस युक्त IED लगाए गए हैं, जो कभी भी ब्लास्ट हो सकते हैं।  वहीं एम्स में बम की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम से जांच कराया गया। हालांकि जांच में एम्स में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल सुरक्षा एजेसिंया अलर्ट पर हैं और पुलिस जल्द ही मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

वही दूसरी ओर सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। एहतियातन छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर जांच में जुटे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले भी 19 फ़रवरी को ऐसा ही ईमेल मिला था जिसमें ऐसी ही धमकी दी गई थी। कुछ ही दिनों में दूसरी बार धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!