मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ बड़ी साजिश या कुछ और...? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2026 11:52 AM

big conspiracy of aslam chamda against minister vishwas sarang

क्या मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ सुनियोजित तरीके से साजिश रची जा रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राजेश तिवारी, जो रेलवे के बरखास्त कर्मचारी हैं, सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते थे और हाल ही...

भोपाल (इजहार खान) : क्या मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ सुनियोजित तरीके से साजिश रची जा रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राजेश तिवारी, जो रेलवे के बरखास्त कर्मचारी हैं, सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते थे और हाल ही में भोपाल में गोमांस पकड़ने को लेकर काफी एक्टिव थे। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोपाल के बहुचर्चित गोमांस पकड़ाने मामले के आरोपी असलम चमड़े के करीबी से डील करते हुए कह रहे हैं कि असलम भाई पर कोई मामला नहीं आएगा, वे पूरा मामला मंत्री विश्वास सारंग की ओर मोड़ देंगे।

PunjabKesari

इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह असलम चमड़े के क़रीबी से पैसे लेते हुए दिखे थे, और इसके बाद राजेश तिवारी पर अड़ीबाज़ी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार किया, तो उनके पास पिस्तौल और एमडी ड्रग भी बरामद हुई थी।

PunjabKesari

अब इस नए वायरल वीडियो के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सब साजिश के तहत किया जा रहा है ताकि मंत्री विश्वास सारंग को फंसाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!