MP में दिल दहलाने वाला कांड, मां के साथ रेप, पुलिस ने बरती ढिलाई,बेटे ने जहर खाकर दी जान

Edited By Desh Raj, Updated: 21 Mar, 2026 04:31 PM

son commits suicide after dewas police fail to take action against accused

MP के देवास जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर महिला के साथ रेप हुआ था लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई न करने के विरोध में बेटे ने

(देवास): MP के देवास जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर महिला के साथ रेप हुआ था लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई न करने के विरोध में बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। मामला देवास जिले के दूरस्थ उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव भीकूपुरा का है। महिला के साथ खेत में दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित होकर उसके बेटे ने कीटनाशक पी लिया, उसे उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका और मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुंजापुरा-उदयनगर मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया और खूब बवाल काटा।

गुस्साए लोगों ने आरोपी के मकान में की तोड़फोड़, पुलिस वाहन पर पथराव

इस घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।  आरोपी की एक झोपड़ी में आग लगा दी गई जबकि मकान में तोड़फोड़ की गई।  यही नहीं पुलिस वाहन पर पथराव भी किया गया। जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के साथ गांव के ही एक शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।शिकायत लेकर  शुक्रवार रात को घरवाले उदयनगर थाने मामला दर्ज करवाने पहुंचे लेककिन यहां पर निराशा ही हाथ लगी। आरोप है कि यहां पुलिस ने महिला अधिकारी न होने का हवाला देकर सुबह आने की बात कही। इसी व्यवहार से घरवाले आक्रोशित हो गए और

पीड़ित महिला के  बेटे ने गांव में आकर कीटनाशक पी लिया। उसको बागली के सरकारी अस्पताल के ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद को गांववालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।  शनिवार सुबह पीएम के बाद शव को ग्रामीणों ने भीकूपुरा में रास्ता पर रखकर जाम लगा दिया।

लोग कर रहे कड़ी कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद लोगों में बेहद गुस्सा देखा जा रहा है, आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उसके मकान को बुलडोजर चलाने की मांग की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!