MP में गजब कांड, हिस्ट्रीशीटर ने महिला के घर घुसकर की छेड़छाड, पुलिस ने महिला के परिवार पर ही कर दिया 307 का केस दर्ज

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Mar, 2026 07:02 PM

shocking incident in mp history sheeter breaks into woman s home and molests her

छतरपुर  जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के मौली गांव में होली के दिन एक विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक हिस्ट्रीशीटर युवक पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। वहीं आरोपी के घायल होने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर महिला के परिवार के कई...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर  जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के मौली गांव में होली के दिन एक विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक हिस्ट्रीशीटर युवक पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। वहीं आरोपी के घायल होने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर महिला के परिवार के कई लोगों के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, मंजू पटेरिया निवासी मौली 4 मार्च की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में महिला के घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके छोटे बेटे को भी लात मार दी, जिससे बच्चे के नाक, सिर और गाल में चोटें आईं।

महिला के शोर मचाने पर घर के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। आरोप है कि लोगों को आते देख मंजू पटेरिया भागने लगा, इसी दौरान वह तार में उलझकर गिर गया और उसका सिर पत्थर से टकराने से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मंजू पटेरिया की शिकायत पर महिला के परिवार के 3-4 लोगों सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने मारपीट नहीं की, बल्कि आरोपी खुद भागते समय गिरकर घायल हुआ।

पीड़ित परिवार का आरोप- आरोपी हिस्ट्रीशीटर

पीड़ित पक्ष का कहना है कि मंजू पटेरिया क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पर करीब 55 से 56 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी और उसके साथी उन्हें जान से मारने, खेत की फसल जलाने और बच्चों को स्कूल न जाने देने की धमकी दे रहे हैं। डर के कारण परिवार के कई सदस्य गांव छोड़कर चले गए हैं। पीड़ित महिला ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

थाना प्रभारी बोलीं- झूठ बोल रहीं महिलाएं

मामले में थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि एसपी ऑफिस पहुंची महिलाएं झूठ बोल रहीं हैं। उनके परिवार के लोगों ने हमला कर उसके साथ मारपीट की है। घायल की रिपोर्ट पर इनके परिवार के सात-आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है आरोपी फरार हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ करने के मामले में कहा कि महिलाएं झूठ बोल रहीं हैं कि उनके साथ छेड़छाड़ हुई है।

वहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया है शिकायतकर्ता  आदतन अपराधी है उस पर पहले से ही 35 से 40 मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!