‘राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए’ बिहार में बोले MP CM- कांग्रेसी सांसद सेना के पराक्रम का सबूत मांगते हैं

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 24 Oct, 2025 04:36 PM

rahul gandhi should drown himself said the mp cm in bihar

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्रचार तेज हो गया है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पश्चिम चंपारण के शेरा बाजार खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मंचासीन नेताओं ने उन्हें जोरदार स्वागत किया,...

भोपाल: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच प्रचार तेज हो गया है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पश्चिम चंपारण के शेरा बाजार खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मंचासीन नेताओं ने उन्हें जोरदार स्वागत किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस देश का अपमान कर रहे हैं। इन्हें तो डूब मरना चाहिए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस विदेश में जाकर देश का अपमान करती है और सेना के पराक्रम पर सबूत मांगती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया, महादलित आयोग बनाया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।” मोहन यादव ने जनता से अपील की कि ऐसे नेता को चुनें जो देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां केवल वादे करती हैं, जबकि भाजपा जनता के विश्वास और राष्ट्रहित के लिए काम करती है।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि 2005 से पहले बच्चे-बच्चियां स्कूल नहीं जाते थे, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ। आज मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत बच्चे स्कूल जाते हैं। सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाएं भी बेहतर हुई हैं। भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जदयू के पूर्व मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद पर तंज कसते हुए कहा कि 2020 में भाजपा ने चुनाव प्रचार पूरे राज्य में बड़े जोश और मजबूती से किया, लेकिन सिकटा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय “नकामा लूटेरा” प्रत्याशी मैदान में था, जो सड़क तक को डकारता था। सांसद ने जनता को चेतावनी दी कि अब लोग ऐसे नेताओं की वास्तविक छवि को भली-भांति समझ चुके हैं और विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर ध्यान दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!