मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट, 5 लोग घायल

Edited By suman, Updated: 21 Jul, 2018 12:57 PM

five people were injured in a clash with minor minorities

: पुराने विवाद को लेकर नईगढ़ी थाना के भीर गांव मेंदो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ही पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्ता और यादव परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा था।...

रीवा : पुराने विवाद को लेकर नईगढ़ी थाना के भीर गांव मेंदो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ही पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुप्ता और यादव परिवार के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों ने डंडा, रॉड से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
PunjabKesari
जिसमें एक पक्ष से चन्द्रभान गुप्ता 55 वर्ष और उसका पुत्र मनोज गुप्ता 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अरविंद यादव 19 वर्ष तथा रामकली यादव 60 वर्ष घायल हुए हैं। गुप्ता और यादव परिवार एक ही गांव के रहने वाले हैं और पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच घरेलू मामले को लेकर कहा-सुनी हुई थी। मारपीट में जहां गुप्ता परिवार से पिता-पुत्र घायल हुए हैं वहीं यादव परिवार से मां-बेटा लहूलुहान हो गए थे। मारपीट की शिकायत दोनों पक्षों ने नईगढ़ी थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!