Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Apr, 2024 10:47 PM
माता-पिता थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की और एफआईआर दर्ज कराई..
छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक 14 साल की लड़की के साथ चार लोगों के द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार रेप करने और उसे गर्भवती बना देने का घृणित मामला सामने आया है। लड़की के माता-पिता थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की और एफआईआर दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामला नाबालिग लड़की के रेप से जुड़ा है इसलिए इसे गुप्त रखा गया है।
सीएसपी अमन मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के साथ कुछ महीने से चार लोग रेप कर रहे थे। लड़की के पेट में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद लड़की के माता-पिता थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।