Edited By meena, Updated: 11 Jan, 2021 06:26 PM
विदिशा में एक युवक की छेड़खानी से कुछ लड़कियां इतनी परेशान हो गई कि उन्हें डंडे से पीटते हुए थाने तक ले गई। पिटाई तो पिटाई साथ ही साथ लड़के का बीच सड़क पर खूब जुलूस भी निकाला। एक तरफ मारपीट होने का तमाशा देखने वालों की भीड़ तो दूसरी तरफ लड़कियों की...
विदिशा(अभिनव चतुर्वेदी): विदिशा में एक युवक की छेड़खानी से एक लड़की इतनी परेशान हो गई कि उसे डंडे से पीटते हुए थाने तक ले गई। पिटाई तो पिटाई साथ ही साथ लड़के का बीच सड़क पर खूब जुलूस भी निकाला। एक तरफ मारपीट होने का तमाशा देखने वालों की भीड़ तो दूसरी तरफ लड़की की बहादूरी की तारीफ करने वालों का तांता। आलम यह रहा कि कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया।
बहुत कम ऐसे किस्से देखने को मिलते हैं जब लड़कियां खुद के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध सरेआम करती है। कुछ ऐसा ही हुआ विदिशा के गंजबासौदा सिटी कोतवाली थाना इलाके में जब मनचले की छेड़छाड़ से परेशान लड़की युवक को डंडे मारते हुए थाने तक ले गई। पुलिस को देख मानों युवक के तोते उड़ गए हो।
उसने अपनी भूल स्वीकार की और जिंदगी में दोबारा ऐसा करने से तोबा की। वहीं लड़की को भी उस पर दया आ गई और उन्होंने युवक की गलती माफ कर दी। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।