ज्ञानवापी में महादेव का जलाभिषेक करेंगे, महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की बड़ी घोषणा, बोली- मुस्लिम बुजु कर सकते हैं तो हम

Edited By meena, Updated: 28 Jul, 2022 01:09 PM

i will perform jalabhishek of mahadev in gyanvapi

प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वे ज्ञानवापी में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करेगी। चाहे इसके लिए उन्हें जान भी क्यों न देनी पड़े।

जबलपुर(विवेक तिवारी): प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वे ज्ञानवापी में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करेगी। चाहे इसके लिए उन्हें जान भी क्यों न देनी पड़े। महामंडलेश्वर हिमांगी 8 अगस्त को बनारस पहुंचेगी। मुस्लिम को बुजु करने की इजाजत है तो हम भी विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करेंगे। महामंडलेश्वर हिंमागी ने आज जबलपुर में भक्तों के बीच पहुंची थी।

PunjabKesari

बता दें कि हिमांगी सखी विश्व की पहली किन्नर महामंडलेश्वर है। हाईप्रोफाइल परिवार में पली बढ़ी हिमांगी सखी मुंबई में माता-पिता के निधन और बहन की शादी के बाद वो वृंदावन आ गई थीं। गुरु की शरण में रहकर शास्त्रों का अध्ययन किया। गुरु की आज्ञा पर शास्त्रों के आधार पर उन्होंने धर्म का प्रचार किया। वृंदावन छोड़कर मुंबई चली गईं और वहां धर्म का प्रचार किया। उन्हें नेपाल के पशुपतिनाथ पीठ अखाड़े से महामंडलेश्वर की उपाधि मिली है। महामंडलेश्वर बनने से पूर्व उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया है। महामंडलेश्वर बनने से पहले आशुतोष राणा के साथ 2005 में रिलीज फिल्म शबनम मौसी के अलावा, डाउन टाउन, दक्षिण की फिल्म थर्ड मैन और भोजपुरी फिल्म बाप रे बाप में भी काम कर चुकीं हैं। लेकिन अब वे महामंडलेश्वर हैं उनका फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं हैं। वो अब तक मॉरीशस, बैंकॉक, सिंगापुर, हांगकांग देशों समेत 50 जगहों पर भागवत कथा कर चुकीं है। वे 5 भाषाओं में भागवत कथा सुनाती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!