MP विधानसभा चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल का ये है नया प्लान

Edited By suman, Updated: 29 Oct, 2018 06:29 PM

kejriwal s new plan to win mp assembly election

मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी (AAP) की योजना दिल्ली मॉडल की बदौलत बाजी मारने की है। पार्टी नेता-कार्यकर्ता मध्य प्रदेश की जनता के बीच दिल्ली में कराए गए विकास कार्यो को रखेंगे और वोट मांगेगे। इसके लिए आप की तरफ से...

भोपाल : मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी (AAP) की योजना दिल्ली मॉडल की बदौलत बाजी मारने की है। पार्टी नेता-कार्यकर्ता मध्य प्रदेश की जनता के बीच दिल्ली में कराए गए विकास कार्यो को रखेंगे और वोट मांगेगे। इसके लिए आप की तरफ से पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों को दिल्ली में हुए कार्यों को बताएं। पार्टी की रणनीति है कि अधिक से अधिक डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए। AAP दिल्ली में सियासी संकटों के बीच अर्जित की गई अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश की जनता को बताया जाएगा कि किस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के बाद भी दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। बिजली में छूट दी है, पीने का पानी फ्री किया है। अस्पताल में इलाज व जांच की सुविधा फ्री की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाए गए हैं। संसाधन ही नहीं जुटाए गए हैं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तमाम प्रयास शुरू किए गए हैं। बच्चों को बेहतर माहौल देने के लिए हैप्पीनेस कक्षाएं शुरू की गई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!