शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग रेस्कयू में जुटा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 01 Feb, 2019 07:17 PM

leopard dropped in well in hunting forest department gathered in rescue

जिले के ब्राह्मण पुरी में गुरुवार रात एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। कुएं में ही एक बैल मरा पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि उसका शिकार करने के चक्कर में ही तेंदुआ कुएं में गिर गया। सुबह तेंदुए की दहाड़ सुनकर आस-पास के लोग कुएं के पास पहुंचे। कुंए में...

उमरिया: जिले के ब्राह्मण पुरी में गुरुवार रात एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। कुएं में ही एक बैल मरा पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि उसका शिकार करने के चक्कर में ही तेंदुआ कुएं में गिर गया। सुबह तेंदुए की दहाड़ सुनकर आस-पास के लोग कुएं के पास पहुंचे। कुंए में तेंदुए को देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने वन विभाग को इसकी खबर दी।

PunjabKesari

वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफल नहीं हो सके। विभाग की कोशिश दोपहर बाद भी जारी थीं। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को आराम से निकालने की कोशिश में लगे हैं ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंच सके। हांलाकि रेस्कयू अभी जारी है। वन कर्मचारी तेदुंए को बाहर निकालने की योजना बना रहे हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!