Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 08 Nov, 2018 05:13 PM
आपने देखा होगा कि अक्सर लोग पटाखें चलाकर और मीठे पकवान खाकर अपनों के साथ दिवाली मनाते हैं वहीं जिले के मेडिकल रैन बसेरा पर जाकर गरीब लोगों के साथ मोक्ष संस्था ने दिवाली मनाई और एक अनोखी मिसाल कायम की है...
जबलपुर: आपने देखा होगा कि अक्सर लोग पटाखें चलाकर और मीठे पकवान खाकर अपनों के साथ दिवाली मनाते हैं। वहीं जिले के मेडिकल रैन बसेरा पर जाकर गरीब लोगों के साथ मोक्ष संस्था ने दिवाली मनाई और एक अनोखी मिसाल कायम की है।
मोक्ष संस्था ने सबसे अलग और प्यारी दिवाली मनाई। संस्था ने गरीबों को भोजन कराया और प्रसाद बांटकर शुरुआत की बाद में पटाखे और फुलझड़ी के साथ गरीब बुजुर्गजनों के साथ दिवाली का आंनद लिया। संस्था के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने गरीबों के साथ दिवाली मनाकर मानवता के लिए एक उदाहरण पेश किया है। इतना ही नहीं यह संस्था लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करती है।