MP में तबादलों का दौर जारी, आईपीएस अधिकारियों में फेर बदल

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 06 Mar, 2019 09:15 AM

mps turn rounds of transfers turn around in ips officers

प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। एक के बाद एक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं।जारी आदेश के अनुसार टीके विद्यार्थी को एसपी पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं अमन सिंह राठौर को सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के रुप में...

भोपाल: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। एक के बाद एक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। जारी आदेश के अनुसार टीके विद्यार्थी को एसपी पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं अमन सिंह राठौर को सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के रुप में भेजा गया है जबकि वाहिनी सिंह को सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना बनाया गया है।
PunjabKesari

इससे पहले मंगलवार को ही 4 आईएएस के तबादले किए गए थे। ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव को हटाते हुए उन्हें ऊर्जा विकास निगम में एमडी बनाया गया। उनकी जगह अनुराग चौधरी को ग्वालियर कलेक्टर की कमान सौंपी गई। इसी तरह सचिव राजस्व मंडल सुरेश कुमार को एमडी एकेवीएन ग्वालियर बनाया गया है। जबकि मंत्रालय में पदस्थ विनोद शर्मा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। इससे पहले सोमवार देर रात शासन ने आदेश जारी करते हुए शहडोल कमिश्नर जेके जैन को हटा दिया था। जेके जैन को मंत्रालय में पदस्थ करते हुए शोभित जैन को शहडोल संभाग का कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई थी। दबी आवाज में चर्चा है कि अधिकारियों के तबादलों के पीछे राजनीतिकरण का बड़ा हाथ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!