MP में पहुंचेगा करीब 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया

Edited By suman, Updated: 07 Jan, 2019 05:03 PM

nearly 48 thousand metric tonnes of urea

मध्यप्रदेश में आने वाले दो दिनों में 17 रेक पॉईंट पर करीब 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया पहुंच जायेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में यूरिया की आपूर्ति सतत रूप से जारी है। किसान कल्याण एवं कृषि विभाग ने कलेक्टर्स और विभागीय अधिकारियों को यूरिया की...

भोपाल: मध्यप्रदेश में आने वाले दो दिनों में 17 रेक पॉईंट पर करीब 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया पहुंच जायेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में यूरिया की आपूर्ति सतत रूप से जारी है। किसान कल्याण एवं कृषि विभाग ने कलेक्टर्स और विभागीय अधिकारियों को यूरिया की वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में प्रदेश में रबी सीजन में 31 दिसम्बर 2018 तक 11 लाख 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया किसानों को उपलब्ध करवाया जा चुका है।

PunjabKesari

इस साल जनवरी माह में 7 तारीख तक करीब 29 रेक यूरिया प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पहुँचा है। विभाग द्वारा यूरिया के समुचित वितरण की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में यूरिया के काला बाजारी पर रोक लगाने के लिये प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उर्वरक समिति का गठन किया गया है। यह समितियाँ यूरिया समेत अन्य उर्वरकों के वितरण पर सतत रूप से निगरानी रख रही है। समिति द्वारा उर्वरक डीलरों के स्टॉक समेत वितरण केन्द्रों पर आकस्मिक रूप से जांच की जा रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!