साध्वी प्रज्ञा पर PWD मंत्री ने कसा तंज, बोले- जिन पर हत्या का आरोप, वो देश की रक्षा क्या करेंगी!

Edited By meena, Updated: 21 Nov, 2019 02:49 PM

pwd minister criticized sadhvi pragya

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। कमलनाथ सरकार के पीडब्लयूडी मंत्री ने यह...

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। कमलनाथ सरकार के पीडब्लयूडी मंत्री ने यह तक कह दिया कि जिन पर हत्या का आरोप लगा हो वो क्या देश की रक्षा करेंगी।

PunjabKesari

PWD मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर एतराज जताते हुए कहा कि जिन पर मालेगांव बम धमाकों के संगीन आरोप हो, जिन के ऊपर सुनील जोशी की हत्या का मुकदमा चला हो, वो क्या देश की रक्षा करेंगी। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा-देखते हैं प्रज्ञा ठाकुर कितनी रक्षा करती हैं।

PunjabKesari

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयानों से है गहरा नाता
साध्वी प्रज्ञा पर मालेगांव धमाकों के मुख्य आरोप थे। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें अप्रैल 2017 में खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मंजूर की थी। अपने विवादित बयानों के कारण साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने महाराष्ट्र ATS चीफ शहीद हेमंत करकरे, गोडसे और बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में बयान देकर पार्टी और अपनी खूब किरकिरी कराई थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को हराया था। प्रज्ञा ठाकुर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए में अंडर ट्रायल हैं।

नाथूराम गोडसे को देशभक्त वाले बयान पर पीएम मोदी ने साध्वी प्रज्ञा को कभी भी दिल से माफ न करने की बात कही थी और भाजपा की जीत के बाद नई दिल्ली के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें पीएम मोदी ने एनडीए की बैठक के बाद साध्वी प्रज्ञा को नजरअंदाज किया था। इतना ही नहीं सीहोर में साध्वी प्रज्ञा ने पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े किए थे। ऐसे में अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में सदस्य बनाए जाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं कि क्या पीएम मोदी ने उन्हें माफ कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!