Edited By suman, Updated: 09 Sep, 2018 01:08 PM
हनुमना थाने के अगहरी गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जिंदा जला डाला। पूरा मामला सामने आने के बाद परिजनों के भी होश उड़े हुए है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया...
रीवा : हनुमना थाने के अगहरी गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जिंदा जला डाला। पूरा मामला सामने आने के बाद परिजनों के भी होश उड़े हुए है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई, उन्होंने युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जिसमें पता चला कि पत्नी सुनीता बसोर ने 30 वर्षीय जगन्नाथ बसोर को प्रेमी नंदू यादव के साथ मिलकर जलाया था। जानकारी के अनुसार युवक घर से किसी काम के लिए निकला था। उसको घर से बाहर जाता देख समीप ही रहने वाला प्रेमी चुपके से घर में घुस गया। उसी दौरान पति वापस घर लौट आया जिसने महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। यह बात महिला को नागवार गुजरी और उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया।