Edited By meena, Updated: 23 Nov, 2019 06:15 PM
सिंगरौली जिले के बैढन जनपद में एक महिला से पैसों की ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां पीड़ित महिला के पति की मौत से मिली सहायता राशि को उसकी बहन व उसके पहचान वाले मछली पालन कर्ता...
सिंगरौली(अनिल सिंह): सिंगरौली जिले के बैढन जनपद में एक महिला से पैसों की ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां पीड़ित महिला के पति की मौत से मिली सहायता राशि को उसकी बहन व उसके पहचान वाले मछली पालन कर्ता रामसागर पटेल ने गबन कर लिया। महिला अब दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर है। वहीं अधिकारी अब इस मामले में जांच और कार्यवाही की बात कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, खनुआ खास पंचायत भलैया टोला की महिला के पति की मौत के बाद दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलनी थी। पीड़िता का आरोप है कि राम सागर पटेल व उनकी बहन ने मिलकर उसे भरोसे में लेकर पति के पूरे डॉक्यूमेंट ले लिए। उसके बाद उसे महज 30000 हजार रुपए देकर यह कहा कि उसे शेष सारी रकम मिल जाएगी। कुछ दिन बीत जाने के बाद जब उसे पैसों की जरूरत हुई तो उसने बैंक में जाकर चेक करवाया।
वहां से सारी सच्चाई का पता चल पाया। महिला ने जब इस संबंध में अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि आपका पैसा 17-07-2018 को 100000 आया तो जरूर था लेकिन 19-07-2018 को 49500, 20/7/ 2018 को 49500 निकाल लिया गया है। यह सुनकर महिला परेशान हो उठी उसका कहना है कि उसने एक भी रुपए नहीं दिया गया है। लेकिन वह इंसाफ के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है।