Edited By Vikas kumar, Updated: 16 Jan, 2019 11:36 AM
कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर पूरे प्रदेश पर बना हुआ है। बीते दो दिन से प्रदेश के लगभग सभी जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे न्यू...
भोपाल: कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर पूरे प्रदेश पर बना हुआ है। बीते दो दिन से प्रदेश के लगभग सभी जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे न्यूनतम तापमान खजुराहो का 0.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले समय में इससे भी ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में ठंड का असर कुछ इस तरह है कि 11 जिले शीतलहर की चपेट में हैं।
इन क्षेत्रों में सर्वाधिक ठंड
मध्यप्रदेश के खजुराहो 0.8, नौगांव 2.2, उमरिया 2.8, रीवा 3.2, ग्वालियर 3.4, दतिया 3.5, दमोह 3.8, पचमढ़ी 4.0, सीधी 4.4, सतना 4.4, जबलपुर 5.2, टीकमगढ़ 5.2, बैतूल 5.6, शाजापुर 6.0, उज्जैन 6.0, खरगौन 6.3, गुना 6.4, श्योपुर 6.4, राजगढ़ 6.8 और राजधानी भोपाल 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में आने वाले 24 घंटे के अंदर रात का तापमान और भी कम हो सकता है। बुधवार को छतरपुर, सागर, सतना, पन्ना, कटनी, सिंगरौली, टीकमगढ़ ,रीवा, निवाड़ी, जबलपुर और दमोह जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है।