Edited By meena, Updated: 15 May, 2021 06:08 PM
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 20 हजार का इनाम रखा था। हालांकि अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 20 हजार का इनाम रखा था। हालांकि अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था जिसको पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
बता दें कि शुक्रवार को 3 युवक कोरोना कर्फ्यू के दौरान चोरी की नियत से एक घर में घुसे थे लेकिन महिला को घर में अकेली देखकर उनकी नियत बिगड़ गई और उन्होंने महिला को चाकू की नोक पर अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद दो आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया इनमें से एक आरोपी नाबालिग था जबकि एक अन्य फरार हो गया। आरोपी का नाम दीपक चौहान बताया जा रहा है को पुलिस ने आज देवास से गिरफ्तार किया है।