CM के गढ़ में मुश्किल खड़ी कर सकता है ये युवक, शिवराज ने बेटे को उतारा मैदान में

Edited By Vikas kumar, Updated: 27 Sep, 2018 07:20 PM

this young man can make trouble in cm s citadel shivraj wins son

मध्यप्रदेश में चौथी बार सत्ता में आने के लिये सीएम शिवराज सिंह दिन रात एक किए हुए हैं। प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिये वे जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित....

भोपाल: मध्यप्रदेश में चौथी बार सत्ता में आने के लिये सीएम शिवराज सिंह दिन रात एक किए हुए हैं। प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिये वे जन आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एमपी में इस बार 200 पार का नारा दिया है। शिवराज इस नारे को साकार करने के लिए जोर-शोर से चुनावी सभाएं कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने गृह जिले की जिम्मेदारी अपने बेटे कार्तिकेय चौहान को सौंपी है। कार्तिकेय अपना पूरा समय बुधनी विधानसभा क्षेत्र में ही बिता रहे हैं। यही नहीं कार्यकर्ता महाकुभ में उन्हें बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठे देखा गया था।

PunjabKesari

बुधनी में इस बार कई एसे मुद्दे हैं जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। बुधनी विधानसभा सीएम शिवराज के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन इस बार यहां का माहौल कुछ और है। दरअसल किसान आंदोलन के समय यहां से अर्जुन नाम के एक युवक को जेल भेज दिया गया था। जिसका काफी विरोध भी हुआ था। अर्जुन राय दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करके बुधनी लौटे हैं। आदिवासियों में उनकी अच्छी छवी होने के कारण वे यहां पर काफी लोकप्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इन्हें यहां से टिकट दे सकती है। इनकी आम लोगों और किसानों के बीच बढ़ती लोकप्रियता शिवराज को मुश्किल में ड़ाल सकती है।

PunjabKesari

शिवराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को प्रचार करने के हिसाब से कई हिस्सों में बांट रखा है। कार्तिकेय फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन जो काम यहां पर रुके हुए थे, वो काम उनके यहां आने के बाद से शुरू किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!