केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे विजयासन धाम सलकनपुर, बोले- देश को बनाएंगे तीसरी अर्थव्यवस्था

Edited By meena, Updated: 18 Jun, 2024 12:36 PM

union minister shivraj singh reached vijayasan dham salkanpur

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार अपनी कुलदेवी मां विजयासन देवी सलकनपुर के दर्शन किए

बुधनी (अमित शर्मा): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार अपनी कुलदेवी मां विजयासन देवी सलकनपुर के दर्शन किए।  केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपनी कुलदेवी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीपैड और मंदिर गेट पर भव्य स्वागत किया।

शिवराज सिंह ने गर्भगृह में बैठकर मां की  विधिविधान से पूजा अर्चना की। मां विजयासन की आरती की और परिक्रमा की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल समेत राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मौजूद रहे।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि मां से प्रदेश और देश की समृद्धि और कल्याण की कामना की। केंद्रीय मंत्री बनने पर कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन प्राण प्रण से करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बन रहा है। आने वाले समय में हम देश को तीसरी अर्थव्यवस्था अवश्य बनाएंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!