Edited By suman, Updated: 22 Oct, 2018 11:47 AM
जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां भुत्यपूरा पंचायत के सरपंच नजरू को रविवार शाम अज्ञात लोगों ने तीर और पत्थर मारकार नजरू की नृशंस हत्या
धार: जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां भुत्यपूरा पंचायत के सरपंच नजरू को रविवार शाम अज्ञात लोगों ने तीर और पत्थर मारकार नजरू की नृशंस हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे सरपंच नजरू की अज्ञात हमलावरों ने दिल दहला देने वाले तरीके से तीर और पत्थरों से हत्या कर दी।
इस हमले में नजरु को करीब 10 तीर लगे हैं। तस्वीरों में नजरू के दिमाग पर लगे हुए तीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हत्या दर्दनाक तरीके से की गई है। वहीं, घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक सरपंच का शव पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी अस्पताल भिजवाया गया। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।