Edited By meena, Updated: 05 Apr, 2021 06:47 PM
कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जहां कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। वहीं मध्य प्रदेश के सागर जिले में सबसे उम्रदराज 118 साल की महिला ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। तुलसा बाई मोती बंजारा नाम की यह बुजुर्ग महिला सागर के सरदारपुरा की रहने वाली है। जब वह...
मध्य प्रदेश डेस्क: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जहां कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है। वहीं मध्य प्रदेश के सागर जिले में सबसे उम्रदराज 118 साल की महिला ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। तुलसा बाई मोती बंजारा नाम की यह बुजुर्ग महिला सागर के सरदारपुरा की रहने वाली है। जब वह खिमलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची तो टीकाकरण को लेकर बेहद उत्साहित थी।
वहीं केंद्र में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी उनके आधार कार्ड पर उनकी जन्मतिथि देखकर हैरान रह गए। तुलसीबाई ने उत्साहित होकर टीका लगवाया और उन्होंने टीका लगाने के बाद बुंदेली भाषा में कहा कि हमने टीका लगवाओ है, सो सब जने लगवाओ, कछू दिक्कत नइयां।
केंद्र के डॉ. भूपेंद्र कुर्मी ने बताया कि महिला के आधार पर उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1903 लिखी है। इस प्रकार उनकी उम्र 118 साल की है। लेकिन वह स्वस्थ और चल पा रही थी। अब तक 100 साल से ऊपर की दो महिलाओं ने टीका लगवाया है।